देश

Himachal Monsoon Session 2024: हिमाचल प्रदेश में कल से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र, सुक्खू सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष!

Himachal Monsoon Session 2024: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का शुभारंभ मंगलवार को होगा। विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त से 9 सितंबर तक चलेगा। जिसमें कुल 10 बैठकें आयोजित की जाएंगी। मानसून सत्र की शुरुआत हंगामे के साथ होने के पूरे आसार हैं।

Image

कल से शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Himachal Monsoon Session 2024: हिमाचल प्रदेश विधानसभा का दो सप्ताह तक चलने वाला मानसून सत्र मंगलवार को शुरू होगा। विधानसभा सत्र के हंगामेदार होने की उम्मीद है क्योंकि सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक दूसरे को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। भाजपा बिजली पर सब्सिडी में कटौती, ग्रामीण क्षेत्रों में मुफ्त पानी बंद करने, पांच से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को बंद कर उनका विलय करने तथा चुनावी वादों से पीछे हटने के आरोप लगा कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारी में है।

सुक्खू सरकार ने कसी कमर

भाजपा विधायक सरकार के वित्तीय अनुशासन और सुक्खू सरकार में राजनीतिक सहयोगियों की नियुक्तियों के खिलाफ भी आवाज उठाएंगे, खासकर तब जब राज्य सचिवालय के कर्मचारी सरकार की फिजूलखर्ची और कर्मचारियों को महंगाई भत्ते जैसे लाभ देने में देरी की ओर ध्यान आकर्षित करा रहे हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस अपने फैसलों का बचाव करने के लिए कमर कस रही है। बजट के बाद यह पहला सत्र है, जो राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के साथ समाप्त हुआ था। फरवरी में तीन निर्दलीय और छह कांग्रेस के बागी विधायकों सहित नौ विधायकों ने भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया था।

कांग्रेस सदस्य भाजपा द्वारा धनबल के बल पर निर्वाचित कांग्रेस सरकार को गिराने और राज्य में नौ उपचुनाव थोपने के मुद्दे उठाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सत्र से पहले सोमवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई भाजपा सदस्य इसमें शामिल नहीं हुए। पठानिया ने बताया कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उन्हें फोन पर बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। मानसून सत्र के दौरान 10 बैठके होंगी जिनमें दो दिन गैर सरकारी काम काज के लिए निर्धारित है। पठानिया ने बताया कि 640 तारांकित और 296 अतारांकित सहित 936 प्रश्न तथा सात ध्यानाकर्षण प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!