'यह बेहद असंवेदनशील सरकार', जंतर-मंतर पर वांगचुक से मिलने के बाद बोले पवन खेड़ा, CJP की मांगों का समर्थन किया

खेड़ा ने वांगचुक के गिरते स्वास्थ्य पर चिंता जताई और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने एवं जवाबदेही तय करने की CJP की मांग का समर्थन किया। कांग्रेस नेता ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि छात्रों के प्रति 'यह अत्यंत असंवेदनशील सरकार है।'

Pawan Khera meets Wangchuk: जंतर-मंतर पर बीते 20 दिनों से अनशन पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से विपक्षी नेताओं के मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने वांगचुक से मुलाकात की। खेड़ा ने वांगचुक के गिरते स्वास्थ्य पर चिंता जताई और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने एवं जवाबदेही तय करने की CJP की मांग का समर्थन किया। कांग्रेस नेता ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि छात्रों के प्रति 'यह अत्यंत असंवेदनशील सरकार है।'

Pawan Khera

जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे वांगचुक से मिलते कांग्रेस नेता पवन खेड़ा।

'हम सभी को सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य की चिंता'

मीडिया से बात करते हुए खेड़ा ने कहा, 'हम सभी को सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य की चिंता है। हम एक अत्यंत असंवेदनशील सरकार से जूझ रहे हैं, जो लोकतांत्रिक विरोध की भाषा समझने में नाकाम रही है। ऐसी सरकार के सामने विरोध के तरीकों को बदलना जरूरी है... इस सरकार के खिलाफ अपनी जान जोखिम में डालने से कोई नतीजा नहीं निकलेगा।' खेड़ा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी 'छात्रों की गूंज' नामक अभियान चला रही है, जिसके जरिए देशभर के कैंपसों और समुदायों में छात्रों और परीक्षा से जुड़े मुद्दे उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी केवल धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की ही नहीं, बल्कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की भी मांग कर रही है।

End of Feed