मेदांता हॉस्पिटल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, वांगचुक से विपक्षी सांसदों को नहीं मिलने दे रही पुलिस; धरने पर बैठे संजय सिंह

Sonam Wangchuk Row: शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मिलने के लिए विपक्षी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल पहुंचा, जहां पर पुलिस ने सांसदों को सोनम वांगचुक से मिलने से रोक दिया।

Sonam Wangchuk Row: शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मिलने के लिए विपक्षी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल पहुंचा, जहां पर पुलिस ने सांसदों को सोनम वांगचुक से मिलने से रोक दिया। जिसके बाद वहां पर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।

Medanta Hospital

मेदांता हॉस्पिटल के बाहर धरने पर बैठे विपक्षी सांसद

संजय सिंह धरने पर बैठे

विपक्षी सांसद लगातार पुलिस से हॉस्पिटल के अंदर जाने की अपील करते रहे, लेकिन पुलिस ने उन्हें सोनम वांगचुक से मिलने से साफ इनकार कर दिया। उनका कहना है कि अगर विपक्षी सांसद चाहे तो सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि से मुलाकात कर सकते हैं। ऐसे में गुस्साएं आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह हॉस्पिटल के गेट पर धरने पर बैठ गए।

End of Feed