PM आवास पर उच्च स्तरीय बैठक खत्म, बैठक में राजनाथ सिंह, डोभाल, तीन सेनाओं के चीफ सहित CDS रहे मौजूद

MHA Meeting : इस बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, सीमा सुरक्षा बल, असम राइफल, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के महानिदेशक और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए हैं। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद देश भर में सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

MHA Meeting : पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद सुरक्षा के मोर्चे पर सरकार काफी सक्रिय हो गई है। सुरक्षा से जुड़ी लगातार बैठकें हो रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को दिल्ली में दो बड़ी बैठकों का आयोजन किया गया। पहली बैठक गृह मंत्रालय में शुरू हुई जिसमें अलग-अलग सुरक्षाबलों के प्रमुख शामिल होने के लिए पहुंचे। इस बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, सीमा सुरक्षा बल, असम राइफल, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के महानिदेशक और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। वहीं, थोड़ी देर बाद प्रधानमंत्री आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे। पीएम आवास में चल रही बैठक में सेना, वायु सेना और नौसेना के चीफ और सीडीएस अनिल चौहान भी मौजूद रहे। पीएम आवास पर करीब डेढ़ घंटे तक यह बैठक चली।

PM Awas

पीएम आवास पर बड़ी बैठक।

जम्मू-कश्मीर में आतंक विरोधी अभियान तेज

इस बैठक से जुड़े सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर आतंक विरोधी सघन अभियान चलाया जा रहा है। अभियानों की संवेदनशीलता को देखते हुए इस बैठक के ब्योरे की जानकारी भी गुप्त रखी गई है। बीते सोमवार को आतंकियों के ठिकानों एवं आतंकियों के मददगारों पर नकेल कसने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डोडा जिले में 13 जगहों पर छापे मारे। जबकि श्रीनगर पुलिस ने शहर भर में ओवर ग्राउंड वर्कर्स के ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया।

End of Feed