संभल पर बड़ी खबर: हाई कोर्ट ने आदेश में जामा मस्जिद को विवादित ढांचा लिखा, 10 मार्च को अगली सुनवाई

Sambhal Masjid Row: हिंदू पक्ष की मांग पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आज के आदेश में संभल की जामा मस्जिद को विवादित ढांचा लिखवाया। हिंदू पक्ष ने मस्जिद को विवादित ढांचा लिखने की मांग की थी। ASI ने मस्जिद की रंगाई पुताई को लेकर मुस्लिम पक्ष द्वारा बनाए जा रहे दबाव पर सवाल खड़े किए।

Sambhal Masjid Row: हिंदू पक्ष की मांग पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आज के आदेश में संभल की जामा मस्जिद को विवादित ढांचा लिखवाया। हिंदू पक्ष ने मस्जिद को विवादित ढांचा लिखने की मांग की थी। ASI ने मस्जिद की रंगाई पुताई को लेकर मुस्लिम पक्ष द्वारा बनाए जा रहे दबाव पर सवाल खड़े किए। साथ ही भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने मस्जिद कमेटी की ओर से रखी गई आपत्तियों पर जवाब दाखिल करने के लिए वक्त देने की मांग की। मस्जिद कमेटी ने ASI रिपोर्ट के उस निष्कर्ष पर एतराज जाहिर किया है जिसके मुताबिक मस्जिद के रंगरोगन की जरूरत नहीं है। इस मामले की अगली सुनवाई अब 10 मार्च को होगी।

Sambhal Masjid

संभल मस्जिद पर सुनवाई।

यह अब विवादित इमारत है-हरिशंकर जैन

वरिष्ठ वकील हरिशंकर जैन ने कहा कि यह हरिहर मंदिर रहा है। कुछ लोगों ने बाद में इसे मस्जिद कहना शुरू कर दिया। एएसआई ने भी इसे मस्जिद कहा दिया था। जब तक कोर्ट का अंतिम फैसला नहीं आता तब तक इसे विवादित इमारत ही कहा जाएगा। इसे एकतरफा मस्जिद नहीं कहा जा सकता। चूंकि इस ढांचे पर विवाद है, इसलिए कानूनी रूप से इसे विवादित इमारत ही कहा जाएगा। अयोध्या मामले में भी हमेशा विवादित स्थल या इमारत लिखा गया। संभल का यह मामला अयोध्या जैसा हो गया है। जनता का इंतजार खत्म होगा और संभल में भव्य हरिहर मंदिर बनेगा।

End of Feed