हेमंत सोरेन की पत्नी बन सकती हैं झारखंड की नई मुख्यमंत्री, BJP नेता ने किया बड़ा दावा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2024, 07:19 AM IST

हेमंत सोरेन 27 जनवरी को रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। उनकी पार्टी ने सोमवार को कहा था कि वह निजी काम से गए हैं और वापस आ जाएंगे।

Hemant Soren: मनी लॉन्डरिंग केस में हेमंत सोरेन की ईडी द्वारा तलाशी के बीच बीजेपी नेता व सांसद निशिकांत दुबे ने एक बड़ा दावा किया। दुबे ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी उनका पद संभाल सकती हैं। उन्होंने कहा कि सोरेन ने अपनी पार्टी जेएमएम के अपने समर्थकों और अन्य सहयोगी विधायकों को अपने सामान और बैग के साथ रांची पहुंचने के लिए बुलाया है। बीजेपी नेता का यह बयान तब आया है जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी कथित भूमि धोखाधड़ी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग जांच के संबंध में पूछताछ करने के लिए सोमवार को सोरेन के घर गए और 13 घंटे से अधिक समय तक वहां डेरा डाले रहे।

Hemant soren

हेमंत सोरेन

बीजेपी ने कहा, ईडी की पूछताछ के डर से सोरेन गायब

एक्स पर एक पोस्ट में दुबे ने लिखा, 'हेमंत सोरेन ने जेएमएम, कांग्रेस और सहयोगी विधायकों को सामान और बैग के साथ रांची बुलाया है। जानकारी के मुताबिक, कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव है। ईडी की पूछताछ के डर से वह गायब पर हैं और रांची पहुंचने के बाद अपने आगमन की घोषणा करेंगे। दुबे ने कहा कि सोरेन को ईडी द्वारा पूछताछ किए जाने का डर है।

End of Feed