उत्तराखंड में शनिवार को भारी बर्फ गिरने की संभावना, चमोली में अलर्ट, स्कूल बंद; जम्मू-कश्मीर में जमकर बर्फबारी

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिलों में शीत लहर और बर्फबारी की स्थिति की भविष्यवाणी की गई है।

Heavy snowfall likely in Uttarakhand: मौसम विभाग ने शनिवार को उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में 2500 मीटर से ऊपर स्थित अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर चलने और भारी बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर चमोली जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। अपर जिला सूचना अधिकारी रवीन्द्र नेगी ने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा भारी बर्फबारी व शीत लहर के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी, निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। छात्रों की सुरक्षा के लिए शनिवार को चमोली जिले में आंगनवाड़ी केंद्रों।

Snowfall JK

उत्तराखंड और कश्मीर में बर्फबारी का दौर

शुक्रवार को देहरादून सहित पहाड़ी राज्य के विभिन्न जिलों में बादल छाए रहे, जिससे ठंड बढ़ गई। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिलों में शीत लहर और बर्फबारी की स्थिति की भविष्यवाणी की गई है।

End of Feed