मॉनसून की विदाई के बीच इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

मौसम की स्थिति पर आईएमडी वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा, हमारा अनुमान है कि आने वाले 48 घंटों में कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में अत्यधिक बारिश होगी। इसके लिए रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।

IMD Weather Alert: देश में मॉनसून की विदाई शुरू हो चुकी है और कुछ राज्यों में बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज 25 सितंबर को गोवा, कोकण और महाराष्ट्र में रेड अलर्ट, गुजरात, मध्य प्रदेश, विदर्भ, कर्नाटक, असम और मेघालय में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने दिल्ली को लेकर भी बारिश का अनुमान जताया है।

Monsoon

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम की स्थिति पर आईएमडी वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा, हमारा अनुमान है कि आने वाले 48 घंटों में कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में अत्यधिक बारिश होगी। इसके लिए हमने रेड अलर्ट भी जारी किया है। गुजरात में आज के लिए हमने बहुत भारी वर्षा और कल के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। दिल्ली की बात करें तो आज शाम तक हल्की बारिश हो सकती है और कल व उसके बाद भी हल्की बारिश होने का हमारा अनुमान है।

End of Feed