जिस किश्तवाड़ में फटा है बादल, कल वहां कैसा रहेगा मौसम; अबतक 46 की हो चुकी है मौत

मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर के डोडा, किश्तवाड़, रियासी, उदमपुर, पुंछ और राजौरी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है ।

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से 46 लोगों की मौत हो चुकी है। अब मौसम विभाग ने किश्तवाड़ सहित कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है और अब तक 120 लोगों को बचा लिया गया है जिनमें 38 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

kishtwar

किश्तवाड़ में बादल फटा (फोटो- @INCJammuKashmir)

CISF के दो जवानों की मौत

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के एक सुदूर पहाड़ी गांव में बृहस्पतिवार को बादल फटने से सीआईएसएफ के दो जवानों समेत कम से कम 38 लोगों की मौत हो गयी, जबकि कई अन्य के अब भी फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतकों में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के दो जवान भी शामिल हैं।

End of Feed