IMD Rain Update: हीटवेव की आफत के बीच बारिश ला रही राहत, जानें आपके इलाके में कब बरसेंगे बादल

आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि दिल्ली-एनसीआर में मानसून 30 जून तक आने की संभावना है। हालांकि, उत्तर-पूर्व भारत के राज्यों में अभी भी हीटवेव का दौर जारी है। इससे दिल्ली, यूपी में भीषण गर्मी से कई लोगों की मौत के मामले भी सामने आए हैं।

IMD Weather Update: दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में लोगों को चिलचिलाती गर्मी से हल्की राहत मिली है। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार रात को आए आंधी-तूफान ने पिछले कई दिनों से जारी प्रचंड हीटवेव पर रोक लगाई। दिल्ली और नोएडा के कुछ हिस्सों में गुरुवार सुबह 20 जून को हल्की बारिश भी हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग ( IMD) ने गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि दिल्ली-एनसीआर में मानसून 30 जून तक आने की संभावना है। हालांकि, उत्तर-पूर्व भारत के राज्यों में अभी भी हीटवेव का दौर जारी है। इससे दिल्ली, यूपी में भीषण गर्मी से कई लोगों की मौत के मामले भी सामने आए हैं।

Rain updates

इन इलाकों में बारिश का अनुमान

दिल्ली-एनसीआर को मिली राहत

आईएमडी द्वारा जारी अपडेट के अनुसार, उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और मध्य दिल्ली में अगले दो घंटों के भीतर बारिश होने की उम्मीद है। आईएमडी ने कहा, उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, मध्य-दिल्ली, एनसीआर (लोनी) के कुछ स्थानों, हिंडन एएफ स्टेशन, बहादुरगढ़, और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी और 20-30 किमी/घंटा की गति से हवाएं चलेंगी।

End of Feed