देश

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले सहयोगी दल ने बढ़ाई BJP की टेंशन, कर दी 100 सीटों की मांग

Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव-2024 से पहले महायुति गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर खलबली मची हुई है। शिवसेना शिंदे गुट के नेता ने कहा कि हमें चुनाव लड़ने के लिए 100 सीटें मिलनी चाहिए और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हम उसमें से 90 सीटें जीतेंगे।

Image

सहयोगी दल ने बढ़ाई BJP की टेंशन

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि उनकी पार्टी को राज्य विधानसभा की 288 सीट में से कम से कम 100 पर चुनाव लड़ने का मौका मिलना चाहिए। शिवसेना महायुति गठबंधन का हिस्सा है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) भी शामिल है। राज्य में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। पूर्व मंत्री रामदास कदम ने बुधवार को यहां एनएससीआई परिसर में शिंदे गुट द्वारा आयोजित अविभाजित शिवसेना के 58वें स्थापना दिवस के मौके पर कहा कि हमें लड़ने के लिए 100 सीट मिलनी चाहिए और हम उनमें से 90 पर जीत सुनिश्चित करेंगे। वहीं महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और राकांपा नेता छगन भुजबल ने भी हाल ही में कहा था कि उनकी पार्टी को राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए 80 से 90 सीट मिलनी चाहिए।

बैठक और चर्चा के बाद ही होगा सीटों का बंटवारा- फडणवीस

देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा था कि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है और राज्य में होने वाले चुनाव में ज्यादा सीट पर चुनाव लड़ेगी। फडणवीस ने हालांकि यह भी कहा कि तीनों दलों के नेताओं की बैठक और चर्चा के बाद ही सीट बंटवारे पर कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा। देवेन्द्र फडणवीस ने बाद में कहा कि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है और राज्य चुनाव में अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि, सीट-बंटवारे के फॉर्मूले को तीनों दलों के नेताओं के मिलने और चर्चा के बाद ही अंतिम रूप दिया जाएगा। हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति ने राज्य की 48 में से 17 सीटें जीतीं। बीजेपी ने 9, शिवसेना ने 7 और एनसीपी ने 1 सीट जीती थी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article