दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती, स्वास्थ्य मंत्री डॉ पंकज कुमार सिंह ने की समीक्षा बैठक

स्वास्थ्य व्यवस्था को और सशक्त बनाने के लिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ पंकज कुमार सिंह ने बैठक की, जिसमें दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों के मेडिकल डायरेक्टर, मेडिकल सुपरिटेंडेंट और लोक निर्माण, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था को और सशक्त बनाने के लिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ पंकज कुमार सिंह ने बैठक की, जिसमें दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों के मेडिकल डायरेक्टर, मेडिकल सुपरिटेंडेंट और लोक निर्माण, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सरकारी अस्पतालों की कार्यप्रणाली, सुरक्षा मानकों और मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देश दिया कि सभी सरकारी अस्पतालों में अब मेडिकल डायरेक्टर/मेडिकल सुपरिटेंडेंट की स्थायी नियुक्ति होगी, जिससे किसी अधिकारी पर अतिरिक्त कार्यभार न पड़े।

Dr Pankaj Kumar Singh

दिल्ली के सरकारी अस्पतालों को प्राइवेट अस्पतालों से भी बेहतर बनाएंगे : स्वास्थ्य मंत्री

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं

1. सरकारी अस्पतालों का सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य: दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य परियोजनाओं का सेफ्टी ऑडिट कराया जाएगा ताकि मरीजों को सुरक्षित और बेहतर इलाज मिल सके।

End of Feed