देश

भारत-पाक तनाव: स्वास्थ्य मंत्रालय, एम्स, सफदरजंग, आरएमएल अस्पतालों ने अपने सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द की

मंत्रालय के आदेश में कहा गया है, स्थिति को देखते हुए, अगले आदेश तक किसी भी अधिकारी को चिकित्सा आधार को छोड़कर अन्य किसी भी प्रकार की छुट्टी नहीं दी जाएगी।

Image

स्वास्थ्य मंत्रालय ने छुट्टियां की रद्द

Health Ministry, AIIMS Cancel Leaves of All Staffers: भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan Conflict) के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में केंद्र संचालित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), सफदरजंग और राम मनोहर लोहिया अस्पतालों समेत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की छुट्टियां अनिश्चित काल के लिए रद्द कर दी हैं। अस्पताल ने अपने यहां आपातकालीन प्रोटोकॉल भी सक्रिय कर दिया है।

देश के अस्पतालों की तैयारियों की समीक्षा

यह आदेश ऐसे समय में दिया गया है जब शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा द्वारा देश के अस्पतालों की तैयारियों की समीक्षा की गई और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि सभी चिकित्सा आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणालियां पूरी तरह सुसज्जित एवं कार्यात्मक हों।

मंत्रालय के आदेश में कहा गया है, स्थिति को देखते हुए, अगले आदेश तक किसी भी अधिकारी को चिकित्सा आधार को छोड़कर अन्य किसी भी प्रकार की छुट्टी नहीं दी जाएगी। इसके अलावा अगर पहले से स्वीकृत कोई छुट्टी ली गई हो तो उन्हें रद्द कर दिया गया है। जो अधिकारी छुट्टी पर हैं, उन्हें तुरंत अपने कर्तव्यों को संभालने का निर्देश दिया गया है। नियंत्रण अधिकारी अपने अधिकारियों, कर्मचारियों को तदनुसार निर्देश दे सकते हैं। इसके बाद एम्स ट्रॉमा सेंटर, राम मनोहर लोहिया और सफदरजंग अस्पताल प्रशासन ने भी इसी तरह के आदेश दिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडल author

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर... और देखें

End of Article