देश

Video : दाऊद इब्राहिम की शादी के बारे में खुलासा, भांजे ने NIA के सामने उगले अंडरवर्ल्ड सरगना के राज

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jan 17, 2023, 01:05 PM IST

Dawood Ibrahim News: पारकर के बेटे अली शाह के बताया कि दाऊद ने अपनी पहली पत्नी को अभी तलाक नहीं दिया है। बीते वर्षों में एनआईए ने मुंबई में अंडरवर्ल्ड सरगना से जुड़े कई ठिकानों में छापे मारे हैं और उसके टेरर नेटवर्क से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

Dawood Ibrahim : अंडरवर्ल्ड सरगना एवं माफिया दाऊद इब्राहिम के बारे में नया खुलासा हुआ है। यह जानकारी उसकी शादी से जुड़ी हुई है। दाऊद की दूसरी शादी के बारे में यह खुलासा उसके भांजे ने किया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की पूछताछ में हसीना पारकर के बेटे ने बताया कि दाऊद ने पाकिस्तान में दूसरी शादी की। रिपोर्टों के मुताबिक जांच एजेंसी ने पारकर के बेटे से पूछताछ गत सितंबर महीने में की। दाऊद की बहन हसीना पारकर का निधन हो चुका है।

दाऊद ने पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया

पारकर के बेटे अली शाह के बताया कि दाऊद ने अपनी पहली पत्नी को अभी तलाक नहीं दिया है। बीते वर्षों में एनआईए ने मुंबई में अंडरवर्ल्ड सरगना से जुड़े कई ठिकानों में छापे मारे हैं और उसके टेरर नेटवर्क से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया है। शाह से पूछताछ के बाद दाऊद के बारे में मिली इन जानकारियों को जांच एजेंसी अपनी चार्जशीट में शामिल किया है और उसे कोर्ट में दाखिल किया है।

मेहजबीन ने उसे दूसरी शादी के बारे में बताया

अली शाह ने एनआईए को बताया है कि दाऊद ने अभी तक अपनी पहली पत्नी मेहजबीन शेख को तलाक नहीं दिया है। शाह का कहना है कि मेहजबीन जांच एजेंसियों के निशाने पर है। ऐसे में जांच का दायरा दूसरी तरफ मोड़ने के लिए दाऊद ने अपनी दूसरी शादी की होगी। शाह ने जांच एजेंसी को बताया कि जुलाई 2022 में दुबई में वह दाऊद की पहली पत्नी से मिला था। इस मुलाकात के दौरान मेहजबीन ने उसे दाऊदी की दूसरी शादी के बारे में बताया।

दाऊद कराची में रहता है-अली शाह

पारकर के बेटे का दावा है कि मेहजबीन शेख व्हाट्सऐप कॉल के जरिए दाऊद के रिश्तेदारों के संपर्क में रहती है। अली शाह ने जांच एजेंसी को दाऊद के ठिकानों के बारे में भी बताया। उसका दावा है कि दाऊद कराची में रहता है।
आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

प्याज के दाम 59 फीसदी बढ़े! त्योहार से पहले आम आदमी पर पड़ी महंगाई की मार; मोदी सरकार पर भड़के खरगे

प्याज के दाम 59 फीसदी बढ़े! त्योहार से पहले आम आदमी पर पड़ी महंगाई की मार; मोदी सरकार पर भड़के खरगे

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम