देश

रूस में हरियाणा के युवक की मौत, पहचान के लिए मांगी मां की DNA रिपोर्ट; रूस-यूक्रेन युद्ध में हो गया था लापता

Russia–Ukraine War: हरियाणा के कैथल जिले के रवि की रूस में मौत हो गई। वह रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच लापता हो गया था। पांच माह बाद परिवार को दूतावास ने इसकी सूचना दी है। रवि जिले के मटोर गांव का निवासी था।

Image

रूस-यूक्रेन युद्ध में हरियाणा का युवक हो गया था लापता

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Haryana News: हरियाणा के कैथल जिले के गांव मटोर के छह युवा जिन्हें एजेंट ने अच्छी नौकरी का लालच देकर रूस-युक्रेन युद्ध में धकेले दिया था। उनमें से एक युवा रवि की मौत की खबर आ रही है। जिसकी जानकारी मास्को एंबेसी ने ईमेल के जरिए परिवार को दी है। बताया जा रहा है कि हरियाणा के कैथल जिले के गांव मटोर का रवि रूस-युक्रेन युद्ध में मारा गया है। रवि 12 मार्च के बाद से युद्ध के मैदान से लापता था। जिसकी तलाश में घर वाले सरकार से गुहार लगा रहे थे। अब ईमेल के जरिए इस मौत की पुष्टि हुई है और शव के मिलान के लिए मां के DNA टेस्ट की रिपोर्ट मांगी गई है।

15 दिन की ट्रैनिंग देकर रूस ने रवि को भेजा युद्ध में

बता दें, रवि खेती की जमीन बेचकर अच्छे रोजगार की तलाश में रूस गया था। जिसे एजेंट ने सेना में ट्रांसपोर्ट के काम का हवाला दिया था। लेकिन वहां पर उससे जबरदस्ती रशियन भाषा में कांट्रैक्ट साईन करने का दबाव बनाया गया और बात न मानने पर दस साल की जेल का डर दिखाया गया और 15 दिन की ट्रैनिंग देकर फ्रंट लाइन में युक्रेन के खिलाफ युद्ध में उतार दिया।

ऑडियो में डरे और सहमे रवि ने अपने परिवार को एक ऑडियो मैसेज भेजा जिसमें वो चारों तरफ से फसने की बात कह रहा है। वहीं रवि ने अपने भाई अजय को 12 मार्च को आखिरी बार मैसेज कर बताया था कि वो युद्ध में जा रहा है और बात करने के लिए उन्हें एक मिनट का समय मिला है। जिसके बाद से रवि लापता बताया जा रहा था। शुक्रवार को आई ईमेल ने रवि के परिवार को झकझोर कर रख दिया।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article