हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला कोच निलंबित, खेल विभाग ने जारी किया आदेश

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Aug 15, 2023, 10:23 AM IST

Sandeep Singh Sexual Harassment Case: पिछले साल 26 दिसंबर को जूनियर महिला कोच ने मंत्री सरदार संदीप सिंह पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। इसके तीन दिन बाद चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी और 31 दिसंबर को मंत्री के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था।

Sandeep Singh Sexual Harassment Case: हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, संदीप सिंह पर आरोप लगाने वाली महिला कोच निलंबित को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन का आदेश खेल विभाग के निदेशक यशेंन्द्र सिंह ने जारी किया है।

Sandeep Singh

पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह पर आरोप लगाने वाली महिला कोच निलंबित

बता दें, पिछले साल 26 दिसंबर को जूनियर महिला कोच ने मंत्री सरदार संदीप सिंह पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। इसके तीन दिन बाद चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी और 31 दिसंबर को मंत्री के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था।

End of Feed