Sandeep Singh Sexual Harassment Case: हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, संदीप सिंह पर आरोप लगाने वाली महिला कोच निलंबित को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन का आदेश खेल विभाग के निदेशक यशेंन्द्र सिंह ने जारी किया है।
बता दें, पिछले साल 26 दिसंबर को जूनियर महिला कोच ने मंत्री सरदार संदीप सिंह पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। इसके तीन दिन बाद चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी और 31 दिसंबर को मंत्री के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था।
सात महीने बाद भी नहीं दायर हुई चार्जशीट
खास बता है कि खेल मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज होने के सात महीने बाद भी चंडीगढ़ पुलिस इस मामले में चार्जशीट दायर नहीं कर पाई है। हालांकि, आरोप लगने के बाद खेल विभाग मंत्री संदीप से ले लिया गया था। इसके बाद सीएम मनोहर लाल खट्टर ने खेल विभाग को अपने ही पास रखा था।
4 महीने से स्टेडियम जाने पर लगी है रोक
इस मामले में सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मंत्री पर आरोप लगाने वाली महिला कोच स्टेडियम भी नहीं जा पा रही है। बीते 4 महीने से खेल विभाग ने महिला कोच के स्टेडियम जाने पर रोक लगा रखी है, जिस कारण वह अपनी प्रैक्टिस भी नहीं कर पा रही है। उधर, महिला कोच का आरोप है कि पूर्व मंत्री संदीप सिंह के दबाव की वजह से उस पर यह कार्रवाई की गई है। वह इससे डरने वाली नहीं है। मंत्री के खिलाफ वह लड़ाई जारी रखेगी।
