देश

Haryana Protest: OPS को लेकर CM आवास घेरने पहुंचे कर्मियों पर छोड़ी गई आंसू गैस, भारी बवाल-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 19, 2023, 06:59 PM IST

Haryana OPS Protest Update: हरियाणा के पंचकूला में ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर भारी बवाल हो रहा है और कर्मचारियों की भारी तादाद सीएम मनोहर लाल खट्टर के आवास पर इकट्ठा है और वहां पुलिस उन्हें खदेड़ रही है इसके लिए वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. हरियाणा में बजट सत्र से पहले ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर बवाल चल रहा है
  2. OPS की मांग को लेकर प्रदेशभर के कर्मचारियों ने पंचकूला से चंडीगढ़ कूच किया
  3. पुलिस ने वाटर कैनन और फिर आंसू गैस का इस्तेमाल किया

Haryana Old Pension Scheme Protest: हरियाणा में ओल्ड पेंशन स्कीम की (Old Pension Scheme) बहाल करने की मांग को लेकर हरियाणा के सरकारी कर्मी सीएम खट्टर के घर पहुंचे हुए है, इसे लेकर वहां पर काफी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, बताया जा रहा है कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने सीएम आवास के पास धरना दिया है वहां पर पुलिस ने उनपर की पानी की बौछारें की साथ ही आंसू गैस के गोले भी छोड़े है।

गौर हो कि हरियाणा में बजट सत्र से पहले ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर बवाल चल रहा है, OPS की मांग को लेकर रविवार को प्रदेशभर के कर्मचारियों ने पंचकूला से चंडीगढ़ कूच किया।

बताते हैं कि वहां पर कर्मियों ने बैरिकैडिंग हटाकर घुसने की कोशिश की तो पुलिस ने एक्शन लेते हुए धक्का-मुक्की शुरू कर दी, कर्मचारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन और फिर आंसू गैस का इस्तेमाल किया, इससे कई कर्मचारियों को चोटें आईं हैं कर्मी इससे आक्रोशित हैं और विरोध जारी रखे हुए हैं।

दावा है कि 70 हजार कर्मचारी प्रदर्शन में शामिल हुए

वहीं पेंशन बहाली समिति के प्रवक्ता प्रवीण देशवाल ने दावा किया कि 70 हजार कर्मचारी प्रदर्शन में शामिल हुए, उन्होंने कहा, 'लगभग 70,000 कर्मचारी आज विरोध करने के लिए एकत्र हुए हैं, राजस्थान में पुरानी पेंशन योजना लागू कर दी गई है यहां भाजपा सरकार कर्मचारियों से बात नहीं करती है, हम अपना शांतिपूर्ण विरोध जारी रखेंगे।'

हरियाणा में 20 फरवरी से बजट सत्र शुरू

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने पर ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की घोषणा कर चुके हैं। गौर हो कि 2006 के बाद तैनात हुए डेढ़ लाख से अधिक कर्मचारी लगातार ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि नई पेंशन योजना से उन्हें कोई फायदा नहीं होगा, ध्यान रहे कि हरियाणा में 20 फरवरी से बजट सत्र शुरू हो रहा है और सदन में कांग्रेस ओल्ड पेंशन योजना को लेकर मांग करेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article