हरियाणा में पीट-पीट कर हत्या मामला: प्रवासी मजदूर के घर से लिया गया मांस का नमूना गोमांस नहीं

Haryana Lynching Case: हरियाणा में दो महीने पहले पश्चिम बंगाल के प्रवासी मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। आरोप था कि उसने गौमांस खाया था। अब रिपोर्ट में आया है कि वह गोमांस नहीं था।

Haryana Lynching Case: हरियाणा में दो महीने पहले पश्चिम बंगाल के जिस प्रवासी श्रमिक की गोमांस खाने के संदेह में कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी उस सिलसिले में प्रयोगशाला में किए गए परीक्षण में यह पता चला कि वह गोमांस नहीं था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। चरखी दादरी जिले के हंसावास खुर्द गांव में झुग्गी में रहने वाले साबिर मलिक की हत्या के सिलसिले में दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वह कूड़ा इकट्ठा करता था।

Haryana Lynching Case

बाढड़ा (चरखी दादरी) के पुलिस उपाधीक्षक भारत भूषण ने फोन पर बताया, झुग्गी से मांस का नमूना लेकर उसे जांच के लिए फरीदाबाद की प्रयोगशाला में भेजा गया। हमें रिपोर्ट मिल गई है, जिससे पुष्टि हो गई है कि वह गोमांस नहीं था। उन्होंने बताया, जल्द ही हम रिपोर्ट के साथ अदालत में चालान पेश करेंगे।

End of Feed