हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, किरण चौधरी ने दिया इस्तीफा, BJP में होंगी शामिल, लोकसभा चुनाव में बेटी को नहीं मिला था टिकट

किरण चौधरी लोकसभा चुनाव में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से अपनी बेटी और पूर्व कांग्रेस सांसद श्रुति चौधरी के लिए टिकट मांग रही थीं, जो उन्हें नहीं मिला था। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से श्रुति चौधरी 2019 के चुनाव में बुरी तरह से हारीं थीं।

हरियाणा कांग्रेस की बड़ी नेता और विधायक किरण चौधरी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। किरण चौधरी कांग्रेस छोड़ अब बीजेपी में जाने वाली है। किरण चौधरी लोकसभा चुनाव में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से अपनी बेटी और पूर्व कांग्रेस सांसद श्रुति चौधरी के लिए टिकट मांग रही थीं, जो उन्हें नहीं मिला था। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से श्रुति चौधरी 2019 के चुनाव में बुरी तरह से हारीं थीं। इस बार भी कांग्रेस भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से हार गई है, जिसके लिए किरण चौधरी पर भी आरोप लग रहे हैं।

End of Feed