Haryana Congress: हरियाणा में कांग्रेस पार्टी ने बड़ा एक्शन लिया है। पार्टी ने बालमुकुंद शर्मा को 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। इस बाबत एक लेटर भी जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि बालमुकुंद शर्मा खुद को कांग्रेस पार्टी का प्रवक्ता बताकर टीवी व प्रिंट मीडिया में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। इससे पार्टी की छवि खराब हुई है। जबकि बाल मुकुंद शर्मा को कांग्रेस ने न तो प्रवक्ता बनाया है और न ही उन्हें पार्टी में कोई दूसरी जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा भविष्य में ऐसी बयानबाजी के खिलाफा कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।
देश
हरियाणा: कांग्रेस ने बालमुकुंद शर्मा को पार्टी से निकाला, खुद को प्रवक्ता बताकर कर रहे थे बयानबाजी
- Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
- Updated Nov 10, 2024, 07:23 PM IST
