हरियाणा में रोड नेटवर्क को मिलेगी रफ्तार, CM सैनी ने केंद्रीय मंत्री गडकरी के सामने रखी कई मांग

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हरियाणा से संबंधित सड़क परियोजनाओं की नई दिल्ली में समीक्षा की। इस बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बैठक में हिस्सा लिया।

हरियाणा में सड़कों के ढांचागत तंत्र के विकास को गति देने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से संबंधित अनेक सड़क परियोजनाओं का कार्य अब तेज गति से किया जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में बीती देर शाम हरियाणा से संबंधित सड़क परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा सहित केंद्र व प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में शामिल हुए।

saini and gadkari

हरियाणा सीएम और केंद्रीय मंत्री गडकरी।

बैठक में खेड़की दौला टोल प्लाजा को हटाने, कुरुक्षेत्र के लिए नया रिंग रोड तैयार करने तथा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को फरीदाबाद-बल्लभगढ़ बाइपास से कनेक्टिविटी देने को लेकर मोहना से संबंधित मामले पर सार्थक चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री ने उनकी विभिन्न मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और उन पर शीघ्र ही आगामी कार्यवाही का आश्वासन दिया।

End of Feed