हरियाणा में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सैनी समेत 48 BJP विधायक बस में सवार होकर पहुंचे PM आवास

Haryana CM And MLAs Meets PM Modi: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और 48 भाजपा विधायक बस में सवार होकर दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे। 7, लोक कल्याण मार्ग पर चार घंटे चली इस बैठक में पीएम मोदी ने विधायकों से फीडबैक लिया था।

Haryana CM And MLAs Meets PM Modi: दिल्ली में आज हरियाणा की राजनीति से जुड़ी एक बेहद दिलचस्प और बड़ी तस्वीर सामने आई। राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने सभी 48 भाजपा विधायकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके सरकारी आवास (7, लोक कल्याण मार्ग) पहुंचे। इस मुलाकात की खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री और सभी विधायक हरियाणा भवन से एक साथ बस में सवार होकर पीएम आवास के लिए रवाना हुए थे। प्रधानमंत्री के बुलावे पर पहुंचे सभी नेताओं के चेहरों पर मिलने की उत्सुकता और खुशी साफ झलक रही थी।

Haryana CM And MLAs Meets PM Modi

हरियाणा भवन से एक साथ बस में निकले CM सैनी और 48 MLA

7, लोक कल्याण मार्ग पर हुई यह हाई-प्रोफाइल बैठक अब खत्म हो चुकी है और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) समेत सभी विधायक पीएम आवास से बाहर निकल आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के विधायकों के बीच यह मैराथन बैठक करीब चार घंटे तक चली। इस दौरान पीएम मोदी ने एक-एक कर सभी विधायकों से सीधे संवाद किया और उनके संबंधित विधानसभा क्षेत्रों का जमीनी फीडबैक लिया।

End of Feed