देश

'ये कहीं और की भाषा बोल रहे हैं, अपनी भाषा नहीं बोल रहे...' कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर CM नायब सिंह सैनी ने किया पलटवार

Surgical Strike: कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने केंद्र में भाजपा सरकार के तहत अतीत में पाकिस्तान के इलाके में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगकर विवाद खड़ा कर दिया है। इस बीच हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये कहीं और की भाषा बोल रहे हैं, अपनी भाषा नहीं बोल रहे।

Image

चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर CM नायब सिंह सैनी ने किया पलटवार

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Pahalgam Terror Attack: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने केंद्र में भाजपा सरकार के तहत अतीत में पाकिस्तान के इलाके में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगकर विवाद खड़ा कर दिया है। इस बीच हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये कहीं और की भाषा बोल रहे हैं, अपनी भाषा नहीं बोल रहे...। उनका यह भी कहना है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। क्या वह इतना बड़ा हमला नहीं देख सकते? वह उरी हमला भी नहीं देख सके?

कांग्रेस पाकिस्तान परस्त पार्टी बन गई है- भाजपा प्रवक्ता

वही भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर सशस्त्र बलों के मनोबल को चोट पहुंचाने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रवक्ता पूनावाला ने एक वीडियो संदेश में कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान परस्त पार्टी (पीपीपी) बन गई है। कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया कहते हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए ... फिर से, वे सशस्त्र बलों का मनोबल गिराने की कोशिश कर रहे हैं... इससे पहले, राहुल गांधी ने भी सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे... रॉबर्ट वाड्रा और कांग्रेस पार्टी के अन्य नेताओं ने पाकिस्तान को क्लीन चिट दे दी है और हिंदुत्व को दोषी ठहराया है। वे हमेशा पाकिस्तान के साथ सुर में सुर मिलाते हैं। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश सेना के पीछे खड़ा है ताकि वे आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दे सकें, तो कांग्रेस पार्टी सेना के मनोबल को ठेस पहुंचा रही है।

चन्नी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाए थे सवाल

बता दें, चन्नी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि आज तक मुझे यह पता नहीं चल पाया कि (सर्जिकल) स्ट्राइक कहां हुई, उस समय कहां लोग मारे गए और पाकिस्तान में यह कहां हुआ। क्या हमें पता नहीं चलेगा कि हमारे देश में बम गिराया गया है? वे कहते हैं कि उन्होंने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की। कुछ नहीं हुआ। कहीं भी सर्जिकल स्ट्राइक नहीं देखी गई। किसी को पता नहीं चला...मैंने हमेशा (सबूत) मांगे हैं। लेकिन आज लोगों के जख्मों पर मरहम लगाने की जरूरत है। हम मांग करते हैं कि सरकार कुछ करे। लोगों को बताएं कि वे (पहलगाम आतंकी हमले के अपराधी) कौन हैं और उन्हें सजा दें।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article