Anil Vij Reaction on Show Cause Notice: हरियाणा भाजपा में अलग ही तरह की राजनीति का चेहरा सामने आया है यहां वरिष्ठ विधायक और कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली पर टिप्पणी की है जिसपर अनिल विज को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
इस कारण बताओ नोटिस पर अनिल विज की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है उन्होंने कहा कि 'मैं तीन दिन बाद बेंगलुरु से आया हूं। सबसे पहले में घर जाऊंगा, ठंडे पानी से नहाऊंगा, रोटी खाऊंगा फिर बैठकर जवाब लिखूंगा और पार्टी हाईकमान को भेजूंगा।'
अनिल विज अपने तीखे तेवर बरकरार रखे हुए हैं
गौर हो कि हरियाणा सीएम सैनी और प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली के खिलाफ बयानबाजी के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी होने के बावजूद परिवहन मंत्री अनिल विज अपने तीखे तेवर बरकरार रखे हुए हैं और ये प्रतिक्रिया भी उनके तेवरों को बयां करती है।
सार्वजनिक बयानों पर 3 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा
बता दें कि भाजपा ने उन्हें नोटिस देकर तीन दिन के भीतर जवाब देने का आदेश दिया है। गौर हो कि हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज अपने बयानों को लेकर मुश्किल में हैं। हरियाणा भाजपा ने राज्य के मंत्री अनिल विज को कारण बताओ नोटिस जारी कर पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पद के खिलाफ उनके हालिया सार्वजनिक बयानों पर 3 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा है। अनिल विज को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहनलाल बडोली की तरफ से अनिल विज को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है।
