अनिल विज को कारण बताओ नोटिस जारी, हरियाणा पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पद के खिलाफ बयानों पर मांगा जवाब

हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहनलाल बडोली की तरफ से अनिल विज को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। विज से तीन दिन में जवाब देने को कहा गया है।

Show Cause Notice to Anil Vij: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज अपने बयानों को लेकर मुश्किल में हैं। हरियाणा भाजपा ने राज्य के मंत्री अनिल विज को कारण बताओ नोटिस जारी कर पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पद के खिलाफ उनके हालिया सार्वजनिक बयानों पर 3 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा है। अनिल विज को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहनलाल बडोली की तरफ से अनिल विज को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है।

Anil vij

अनिल विज

नोटिस में क्या लिखा

नोटिस में लिखा गया है कि आपने सार्वजनिक तौर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के खिलाफ बयानबाजी की है और बयानबाजी उस वक्त की गई जब पड़ोसी राज्य में पार्टी चुनावी अभियान चला रही थी जिससे पार्टी की छवि को नुकसान हुआ है। पार्टी ने इस तरह की बयानबाजी को अस्वीकार्य बताया और तीन दिन के अंदर अनिल विज से जवाब मांगा है।

End of Feed