हर्षवर्धन सपकाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, नाना पटोले की जगह महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस की संभालेंगे कमान

कांग्रेस अध्यक्ष ने हर्षवर्धन सपकाल को तत्काल प्रभाव से महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। सपकाल 2014 से 2019 तक महाराष्ट्र के बुलढाणा विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे।

Harshwardhan Sapkal: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को नाना पटोले की जगह हर्षवर्धन सपकाल को तत्काल प्रभाव से पार्टी की महाराष्ट्र इकाई का नया प्रमुख नियुक्त किया है। कांग्रेस प्रमुख ने तत्काल प्रभाव से महाराष्ट्र में कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में विजय नामदेवराव वडेट्टीवार की नियुक्ति को भी मंजूरी दी।

Harshwardhan sapkal

हर्षवर्धन सपकाल

नाना पटोले ने दिया था इस्तीफा

सपकाल 2014 से 2019 तक महाराष्ट्र के बुलढाणा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक थे। कांग्रेस अध्यक्ष ने हर्षवर्धन सपकाल को तत्काल प्रभाव से महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। एआईसीसी महासचिव के सी वेणुगोपाल के एक बयान में कहा गया, पार्टी निवर्तमान अध्यक्ष नाना पटोले के योगदान की सराहना करती है।

End of Feed