Harsha Richhariya: महाकुंभ की वायरल 'साध्वी' हर्षा रिछारिया ने दी आत्महत्या की धमकी, कहा- धर्म विरोधी मुझे कर रहे 'बदनाम' -Video

Harsha Richhariya suicide News: प्रयागराज महाकुंभ में वायरल हुई साध्वी हर्षा रिछारिया ने सुसाइड की धमकी दी है, हर्षा ने इस बारे में एक वीडियो भी जारी किया है।

Harsha Richhariya suicide News: महाकुंभ से चर्चा में आईं हर्षा रिछारिया (Harsha Richhariya) ने सुसाइड की धमकी दी है रोते हुए उन्होंने कहा कि 'कुछ धर्म विरोधी लोग AI से मेरे वीडियो एडिट कर बदनाम कर रहे हैं मुझे महादेव ने जिस हद तक हिम्मत दी है उस हद तक मैं लड़ूंगी मैं सामना करूंगी, लेकिन जिस दिन मैं टूट गई, उस दिन सबका नाम लिखकर जान दूंगी।'

Harsha Richhariya suicide News

हर्षा रिछारिया, महाकुंभ 2025 की 'वायरल लड़की'(फाइल फोटो)

हर्षा रिछारिया ने अपने वीडियो में कहा कि 'मैंने महाकुंभ से प्रतिज्ञा की थी कि अब मैं हिंदुत्व के लिए काम करूंगी, धर्म संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम करूंगी, लेकिन कुछ धर्म विरोधी लोग मुझे आगे बढ़ने से रोक रहे हैं, मुझे बहुत सारे मैसेज आ रहे हैं, पहले मेरे पुराने वीडियो को सर्कुलेट किया गया...

End of Feed