देश

Harsha Richhariya: महाकुंभ की वायरल 'साध्वी' हर्षा रिछारिया ने दी आत्महत्या की धमकी, कहा- धर्म विरोधी मुझे कर रहे 'बदनाम' -Video

Harsha Richhariya suicide News: प्रयागराज महाकुंभ में वायरल हुई साध्वी हर्षा रिछारिया ने सुसाइड की धमकी दी है, हर्षा ने इस बारे में एक वीडियो भी जारी किया है।

Image

हर्षा रिछारिया, महाकुंभ 2025 की 'वायरल लड़की'(फाइल फोटो)

Harsha Richhariya suicide News: महाकुंभ से चर्चा में आईं हर्षा रिछारिया (Harsha Richhariya) ने सुसाइड की धमकी दी है रोते हुए उन्होंने कहा कि 'कुछ धर्म विरोधी लोग AI से मेरे वीडियो एडिट कर बदनाम कर रहे हैं मुझे महादेव ने जिस हद तक हिम्मत दी है उस हद तक मैं लड़ूंगी मैं सामना करूंगी, लेकिन जिस दिन मैं टूट गई, उस दिन सबका नाम लिखकर जान दूंगी।'

हर्षा रिछारिया ने अपने वीडियो में कहा कि 'मैंने महाकुंभ से प्रतिज्ञा की थी कि अब मैं हिंदुत्व के लिए काम करूंगी, धर्म संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम करूंगी, लेकिन कुछ धर्म विरोधी लोग मुझे आगे बढ़ने से रोक रहे हैं, मुझे बहुत सारे मैसेज आ रहे हैं, पहले मेरे पुराने वीडियो को सर्कुलेट किया गया...

उन्होंने कहा कि रोज 25-30 मैसेज आ रहे हैं लोग कह रहे हैं कि आपके फेक वीडियो सर्कुलेट किए जा रहे हैं, ऐसा करने वालों पर एक्शन लीजिए मैं अपने फैसले पर अडिग हूं, जब तक मेरी सांसें चलेंगी, मैं सनातन धर्म के लिए काम करूंगी।

हर्षा रिछारिया ने आगे कहा कि 'कुछ मेल ईगो हैं, जिन्हें एक लड़की का आगे बढ़ना नहीं देखा जा रहा, इनके नाम मेरे पास आ चुके हैं, किसी भी सुबह अगर ये पता चलता है कि हर्षा ने आत्महत्या कर लिया तो मेरे पास सबके नाम है, मैं सारे नाम लिखकर जाऊंगी कि किसने मेरे साथ क्या किया'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article