Happy Independence Day Wishes Quotes in Hindi 2023: देशभर में आजादी का जश्न मनाने की तैयारी जोरों पर है। 15 अगस्त 1947 को हमारे देश ने अंग्रेजों की गुलामी के बेड़ियो को तोड़ दिया और स्वतंत्रत हुआ। 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर कोई देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आ रहा है। 15 अगस्त के मौके पर हम अपने साथियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हैं। डिजिटल इंडिया के जमाने में सोशल मीडिया का काफी बोलबाला है। लोग देशभक्ति के कोट्स एक-दूसरे को भेजते हैं और बधाई संदेश देने के अनोखे और नायाब तरीके तलाशते हैं। आप भी अपने अपनों को इन अनोखे संदेश के माध्यम से बधाई संदेश भेज सकते हैं। आपके सामने हम ऐसे ही 5 जोश भर देने कोट्स के पेश कर रहे हैं, जिसके जरिए आप अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं।
1). जिन्होंने देश की खातिर किया खुद को कुर्बान
वो हैं आजादी की आन बान और शान
हम तहे दिल से करते हैं उनका सम्मान
स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को नमन
2). देश की मिट्टी से जुनून मिलता है
स्वतंत्रता दिवस पर दिल को सुकून मिलता है
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
3). भारत मां को गुलामी के बेड़ियों से आजादी दिलाई
सदा के लिए अमर हो गए हमारे देश के वो सिपाही
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
4). तिरंगे में बसती है हिन्दुस्तानियों की जान
दुनिया में सबसे प्यारा है हमारा हिन्दुस्तान
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
5). भारत देश हमारा, जान से हमको प्यारा
आजाद हिंदुस्तान पर अब आंख न उठाना दोबारा
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
हमारा देश हमारे दिल में बसता है। भारत में जन्म लेने वाले हर भारतीय को अपने भारतीय होने पर गर्व है। हम शान से कहते हैं कि हम हिंदुस्तानी हैं। हमारे देश के किसी भी नागरिक को देश पर कुर्बान होने का मौका मिले तो एक पल के लिए भी कोई हिचकिचाता नहीं है। आपको स्वतंत्रता दिवस के मौके पर टाइम्स नाऊ नवभारत की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं।
