बेंगलुरु में दिखेगी आत्मनिर्भर भारत की ताकत! HAL सौंपेगा Tejas ट्विन-सीटर, HTT-40 और Dhruv-NG हेलीकॉप्टर

बेंगलुरु में HAL का मेगा हैंडओवर होगा IAF को मिलेंगे Tejas FOC ट्विन-सीटर ट्रेनर और HTT-40 बेसिक ट्रेनर विमान, पवन हंस को मिलेगा Dhruv-NG हेलीकॉप्टर।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) 18 सितंबर को बेंगलुरु में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू की मौजूदगी में भारतीय वायु सेना (IAF) को लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) तेजस फाइनल ऑपरेशनल क्लीयरेंस (FOC) ट्विन-सीटर ट्रेनर और HTT-40 बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट, और पवन हंस लिमिटेड (PHL) को ध्रुव नेक्स्ट जेनरेशन (NG) हेलीकॉप्टर सौंपेगा।

hal tejas twin seater

HAL सौंपेगा Tejas ट्विन-सीटर और Dhruv-NG (फाइल फोटो)

यह कार्यक्रम मिलिट्री और सिविल दोनों तरह के प्लेटफॉर्म के लिए भारत की स्वदेशी एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की कोशिश को दिखाएगा।

End of Feed