देश

अमेरिका गई थी पढ़ने, शिकागो की सड़कों पर भूख से तड़पती मिली हैदराबाद की बेटी; जानें पूरा मामला

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jul 27, 2023, 07:10 AM IST

हैदराबाद की सैयदा लुलु मिन्हाज जैदी (Syeda Lulu Minhaj Zaidi) शिकागो के डेट्रॉइट में ट्राइन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए अमेरिका गई हुई थीं। उसके ऐसी घटना घटी की वह शिकागो की सड़कों पर भूख से तड़पती मिली। उसे माता-पिता ने सरकार से उसे भारत लाने के लिए गुहार लगाई।

Image

हैदराबाद की रहने वाली सैयदा लुलु मिन्हाज जैदी शिकागो में भूख से तड़पती मिली।

Photo : ANI

हैदराबाद: मास्टर डिग्री हासिल करने के लिए अमेरिका गई हैदराबाद की एक लड़की शिकागो की सड़कों पर भूख से तड़पती हुई पाई गई। उसकी मां ने भारत सरकार से मांग की कि जितनी जल्दी हो सके उसे भारत वापस में मदद की जाए। हैदराबाद की सैयदा लुलु मिन्हाज जैदी (Syeda Lulu Minhaj Zaidi) शिकागो के डेट्रॉइट में ट्राइन यूनिवर्सिटी में मास्टर डिग्री कर रही थीं। उनकी मां सैयदा वहाज फातिमा ने कहा कि मेरी बेटी 2021 में मास्टर्स के लिए अमेरिका गई थी। वह अच्छा कर रही थी। हालांकि पिछले 2 महीनों से हमारा उससे कोई संपर्क नहीं था। बाद में हमें पता चला कि उसके बैग, सर्टिफिकेट सब कुछ खो गया है और वह डिप्रेशन में चली गई। उसका स्वास्थ्य भी बहुत खराब है। हमें उम्मीद है कि वह जल्द से जल्द वापस आ जाएगी। पीड़िता की इस स्थिति के बारे में तेलंगाना स्थित पार्टी मजलिस बचाओ तहरीक (एमबीटी) के प्रवक्ता अमजद उल्लाह खान ने प्रकाश में लाया।

एएनआई के मुताबिक खान ने कहा कि सैयदा लुलु मिन्हाज जैदी ने अगस्त 2021 में अपने मास्टर्स के लिए TRINE यूनिवर्सिटी डेट्रॉइट में एडमिशन लिया था। वह वहां अच्छा कर रही थी। हालांकि, वह पिछले 2 महीनों से परिवार के संपर्क में नहीं है। करीब 2-3 दिन पहले हैदराबाद के कुछ लड़कों ने उसे शिकागो में एक मस्जिद के बाहर देखा। पीड़िता की मां ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को भी पत्र लिखा और उनसे तुरंत हस्तक्षेप करने और उनकी बेटी को जितनी जल्दी हो सके वापस लाने का आग्रह किया।

पत्र में लिखा कि मेरी बेटी सैयदा लुलु मिन्हाज जैदी निवासी 41-48, ईदगाह के पीछे सादुलाल नजर, मौला अली, मेडचल जिला, तेलंगाना राज्य अगस्त 2021 के दौरान ट्राइन यूनिवर्सिटी, डेट्रॉइट, यूएसए से इंफॉर्मेशन साइंस में मास्टर करने के लिए गई थी और पढ़ाई कर रही थी और हमारे संपर्क में थी। पिछले दो महीनों से वह मेरे संपर्क में नहीं थी और हाल ही में दो हैदराबादी युवकों के माध्यम से हमें पता चला कि मेरी बेटी डिप्रेशन में है और उसका सारा सामान गायब हो गया है। चोरी हो गई जिसके कारण वह भुखमरी की कगार पर है। वह अमेरिका के शिकागो की सड़कों पर भटक रही है।

साथ ही उसने अनुरोध है कि कृपया भारतीय दूतावास, वॉशिंगटन डीसी, यूएसए और शिकागो, यूएसए में भारतीय वाणिज्य दूतावास से तुरंत हस्तक्षेप करने और मेरी बेटी को जल्द से जल्द भारत वापस लाने के लिए कहें। इस संबंध में की गई आवश्यक कार्रवाई के बारे में सूचित किया जाए। एमबीटी के प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने विदेश मंत्री जयशंकर से उसे वापस लाने की अपील की थी। मेरे ट्वीट के बाद मुझे विदेश मंत्रालय और शिकागो के भारतीय वाणिज्य दूतावास से जवाब मिला कि वह तुरंत ट्रेवल करने की स्थिति में नहीं हैं।

विदेश मंत्रायल ने कहा कि लड़की की देखभाल के लिए उसके माता-पिता को शिकागो भेजने की कोशिश कर रहे हैं। माता-पिता के पास पासपोर्ट नहीं है। हमने आईटी मंत्री केटीआर (तेलंगाना) से अपील की है कि वे उन्हें पासपोर्ट और हैदराबाद में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास से वीजा दिलाने में मदद करें। उन्होंने कहा कि कई व्यक्ति और संगठन अमेरिका की यात्रा के लिए आगे आए हैं। खान ने कहा कि हमें सरकार से भी तुरंत प्रतिक्रिया मिली। हम जयशंकर, विदेश मंत्री और शिकागो में भारतीय वाणिज्य दूतावास और उन सभी संगठनों को धन्यवाद देते हैं जो उनकी मदद के लिए आगे आए हैं।

इससे पहले, एमबीटी के प्रवक्ता ने ट्वीट किया कि हैदराबाद की सुश्री सैयदा लुलु मिन्हाज जैदी ट्राइन यूनिवर्सिटी, डेट्रॉइट से एमएस करने गई थीं। उन्हें शिकागो, आईएल में बहुत बुरी स्थिति में पाया गया। उनकी मां ने विदेश मंत्री जयशंकर से उनकी बेटी को वापस लाने की अपील की है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article