Gyanvapi Masjid Survey: ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे करने वाराणसी पहुंची ASI की टीम, सोमवार से शुरू होगा सर्वेक्षण

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 23, 2023, 11:59 PM IST

Gyanvapi Masjid Survey: वाराणसी के जिला न्यायाधीश ए. के. विश्वेश की अदालत ने 21 जुलाई को हिंदू पक्ष की मांग को स्वीकार करते हुए ज्ञानवापी मस्जिद के वैज्ञानिक सर्वेक्षण की अनुमति दी है।

Gyanvapi Masjid Survey: ज्ञानवापी परिसर के पुरातात्विक सर्वे के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम रविवार को वाराणसी पहुंच गयी। हिंदू पक्ष के अधिवक्ता मदन मोहन यादव ने यहां बताया कि एएसआई की टीम सोमवार को ज्ञानवापी परिसर में वजूखाने को छोड़ कर पूरे परिसर का सर्वेक्षण शुरू करेगी।

gyanvapi masjid survey

ज्ञानवापी मस्जिद का सोमवार से ASI करेगी सर्वे

सोमवार से सर्वेक्षण

उन्होंने बताया कि एएसआई की टीम सोमवार को सुबह सात बजे से ज्ञानवापी परिसर में सर्वेक्षण शुरू करेगी। इसमें सभी वादियों के एक-एक अधिवक्ता शामिल रहेंगे।

End of Feed