ज्ञानवापी केसः मुस्लिम पक्ष को झटका, चलता रहेगा ASI सर्वे, समय भी चार हफ्ते बढ़ा पर नहीं होगी खुदाई

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Aug 4, 2023, 05:09 PM IST

Gyanvapi Case Latest Update in Hindi: टॉप कोर्ट ने शुक्रवार (चार अगस्त, 2023) को काशी के ज्ञानवापी परिसर में एएसआई सर्वेक्षण की मंजूरी देने वाले हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ मस्जिद समिति की याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने इस दौरान मस्जिद कमेटी से कहा, "आप एक ही आधार पर हर अंतरिम आदेश का विरोध नहीं कर सकते। आपकी आपत्ति पर सुनवाई के दौरान फैसला किया जाएगा।"

Gyanvapi Case Latest Update in Hindi: ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष को शुक्रवार (चार अगस्त, 2023) को तगड़ा झटका लगा। ऐसा इसलिए क्योंकि यूपी के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर से सटे ज्ञानवापी परिसर का आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) की ओर से किया जाने वाला सर्वेक्षण जारी रहेगा। वैसे, वजूखाने को छोड़कर सर्वे किया जाएगा।

gyanwapi masjid case

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

हालांकि, एएसआई के वैज्ञानिक सर्वे पर रोक लगाने से इन्कार करते हुए कोर्ट ने कहा कि एएसआई ने स्पष्ट किया है कि पूरा सर्वे बिना किसी खुदाई और संरचना को कोई नुकसान पहुंचाए बगैर पूरा किया जाएगा। कोर्ट के मुताबिक, सर्वे की पूरी प्रक्रिया गैर-आक्रामक पद्धति से होगी। हम हाई कोर्ट के निर्देश को दोहराते हैं कि कोई खुदाई नहीं होगी।

End of Feed