देश

फिर जेल से बाहर आया सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम, बीते सात साल में 13वीं बार मिली पैरोल

Ram Rahim News : हरियाणा सरकार ने सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम पर एक बार फिर मेहरबान दिखाई है। हरियाणा सरकार ने उसे 21 दिन की फरलो पर रिहा किया है। जेल से निकलने के बाद राम रहीम मंगलवार सुबह पुलिस सुरक्षा के बीच सिरसा डेरा की तरफ गया। बताया जा रहा है कि राम रहीम इस बार अपने सिरसा डेरा में रहेगा।

Image

फिर जेल से बाहर आया राम रहीम।

Ram Rahim News : हरियाणा सरकार ने सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम पर एक बार फिर मेहरबान दिखाई है। हरियाणा सरकार ने उसे 21 दिन की फरलो पर रिहा किया है। जेल से निकलने के बाद राम रहीम मंगलवार सुबह पुलिस सुरक्षा के बीच सिरसा डेरा की तरफ गया। बताया जा रहा है कि राम रहीम इस बार अपने सिरसा डेरा में रहेगा। इससे पहले दिल्ली चुनाव से पहले वह 30 दिन की पैरोल पर बाहर आया था। यह सात साल में13वीं बार है जब राम रहीम जेल से बाहर आया है।

ले जाने के लिए हनीप्रीत आई

रिपोर्टों के मुताबिक राम रहीम की गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत उसे लेने के लिए पहुंची थी। रेप मामले में जेल की सजा काटने वाले राम रहीम के पैरोल मिलने पर विवाद होता आया है। विपक्ष का आरोप है कि भाजपा अपने राजनीतिक फायदे के लिए खासतौर पर चुनावों के समय राम रहीम को रिहा करती आई है।

29 अप्रैल को डेरा सच्चा सौदा का स्थापना दिवस

जेल से निकलने के बाद पुलिस सुरक्षा के साथ राम रहीम सिरसा डेरा के लिए रवाना हो गय। 29 अप्रैल को डेरा सच्चा सौदा का स्थापना दिवस है। इसलिए डेरे में बड़े कार्यक्रम होने की संभावना है। फिलहाल, डेरे के आसपास पुलिस की गतिविधियां बढ़ गई हैं।

2017 में हुई 20 साल की सजा

राम रहीम को अदालत ने 2017 में अपनी दो शिष्याओं के साथ बलात्कार के मामले में दोषी ठहराते हुए उसे 20 साल कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा, कोर्ट ने राम रहीम और तीन अन्य लोगों को 16 साल से अधिक समय पहले एक पत्रकार की हत्या के लिए भी दोषी ठहराया था। इसके बाद से उसे जेल भेजा गया था।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें