देश

पंजाब में नहीं थम रही पुलिस स्टेशनों में विस्फोट की घटनाएं, अब गुरदासपुर पुलिस चौकी के बाहर फिर हुआ धमाका

पंजाब के गुरदासपुर में स्थित बंद पड़ी वडाला बांगर पुलिस चौकी से शुक्रवार देर शाम धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाके की आवाज से आस-पास के इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Image

गुरदासपुर पुलिस चौकी के बाहर फिर हुआ धमाका

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

पंजाब के गुरदासपुर जिले में वडाला बांगर पुलिस चौकी के बाहर विस्फोट जैसी आवाज सुनाई देने से इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारदी। पिछले सात दिन में यह तीसरी ऐसी घटना है। इससे पहले 17 दिसंबर को अमृतसर के इस्लामाबाद थाने में धमाका हुआ था। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ था। अधिकारियों के अनुसार, गुरदासपुर में यह घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुई। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने विस्फोट जैसी आवाज सुनी और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने हालांकि कहा कि घटनास्थल पर ऐसा कुछ भी नहीं मिला जिससे यह संकेत मिले कि विस्फोट हुआ था। गुरदासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दयामा हरीश कुमार ओम प्रकाश और पुलिस अधीक्षक (एसपी) जुगराज सिंह सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। कुमार ने कहा कि कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस उपाधीक्षक को सूचना दी। इसके बाद नियंत्रण कक्षा को भी सूचना मिली। वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि ऐसी सूचना मिली थी कि कुछ आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि एक दरवाजे का शीशा टूटा हुआ था और पास में एक ईंट पड़ी थी। हम मामले की जांच कर रहे हैं। यह घटनाक्रम गुरदासपुर में बख्शीवाल पुलिस चौकी के बाहर हुए संदिग्ध विस्फोट के दो दिन बाद हुआ है। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक असत्यापित पोस्ट में आतंकवादी संगठन ‘खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स’ ने इसकी जिम्मेदारी ली थी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article