गुजरात के सबसे अधिक 82 विकास परियोजनाओं को बैंकों और वित्तीय संस्थानों ने दिया फंड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 20, 2023, 08:22 PM IST

RBI ने हाल ही में जारी अपनी अगस्त महीने की बुलेटिन बताया कि वर्ष 2022-23 में देश में सबसे अधिक गुजरात के 82 विकास परियोजनाओं को बैंकों और वित्तीय संस्थाओं द्वारा फंड सैंक्शन किया गया है।

गांधीनगर: देश के बैंकों और वित्तीय संस्थाओं ने एक बार फिर भारत में मोस्ट फेवरेट इन्वेस्टमेन्ट डेस्टिनेशन के रूप में अपनी पहचान रखने वाले गुजरात में निवेशित विकास परियोजनाओं पर अपना सबसे अधिक भरोसा जताया है। RBI ने हाल ही में जारी अपनी अगस्त महीने की बुलेटिन यह बताया है कि वर्ष 2022-23 में देश में सबसे अधिक गुजरात के 82 विकास परियोजनाओं को बैंकों और वित्तीय संस्थाओं द्वारा फंड सैंक्शन किया गया है। इस श्रेणी में 48 परियोजनाओं के साथ महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर और 45 परियोजनाओं के साथ उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर है। हालांकि, बैंकों/वित्तीय संस्थानों द्वारा स्वीकृत परियोजनाओं की कुल लागत की बात करें तो 14 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ गुजरात देश में दूसरे स्थान पर है।

Bhupendra Patel

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल

वहीं, RBI की इस बुलेटिन के अनुसार पिछले 10 सालों में यानी 2013-14 से 2022-23 की बात करें इस समयावधि में भी देश के बैंकों और वित्तीय संस्थानों का सबसे अधिक विश्वास गुजरात में निवेशित विकास परियोजनाओं पर रहा है। पिछले 10 सालों में गुजरात के 692 विकास परियोजनाओं को फंड मिला है जो कि किसी भी राज्य में फंड हासिल करने वाले विकास परियोजनाओं की संख्या के मामले देश में सबसे अधिक है।

End of Feed