भारत के सबसे तेज विकास करने वाले राज्यों में गुजरात नंबर वन, दिल्ली से बहुत आगे निकला हरियाणा, देखें टॉप 10 सूची

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 10, 2023, 04:00 PM IST

आंकड़ों से पता चलता है कि गुजरात पिछले एक दशक से अधिक समय से पहले नंबर पर है। स्थिर मूल्य पर इसका जीएसडीपी 8.2 प्रतिशत की CAGR से बढ़ा है।

Fastest Growing State Economy: भारत के सबसे तेज विकास दर हासिल करने वाले राज्यों की सूची सामने आ गई है। भारतीय रिजर्व बैंक के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, गुजरात ने सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) के मामले में अपनी शीर्ष स्थिति बनाए रखी है। आंकड़ों से पता चलता है कि यह राज्य पिछले एक दशक से अधिक समय से पहले नंबर पर है। स्थिर मूल्य पर इसका जीएसडीपी 8.2 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) से बढ़ा है। वित्त वर्ष 2011-12 में राज्य का जीएसडीपी 6.16 लाख करोड़ रुपये था और वित्त वर्ष 2020-21 में यह दोगुने से भी अधिक बढ़कर 12.48 लाख करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2021-22 का नवीनतम डेटा उपलब्ध नहीं है।

Gujarat Economy Tops in India

भारत के सबसे तेज विकास दर हासिल करने वाले राज्य

दूसरे नंबर पर कर्नाटक

महाराष्ट्र के बाद, जिसकी जीएसडीपी 18.89 लाख करोड़ रुपये है, गुजरात जीएसडीपी के मामले में भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। गुजरात के बाद कर्नाटक दूसरी सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख राज्य अर्थव्यवस्था है, जिसने 7.3 प्रतिशत की सीएजीआर दर्ज की है। वित्त वर्ष 2011-12 में इस दक्षिणी राज्य का जीएसडीपी 6.06 लाख करोड़ रुपये था और वित्त वर्ष 2020-21 में बढ़कर 11.44 लाख करोड़ रुपये हो गया। कर्नाटक देश की चौथी सबसे बड़ी राज्य अर्थव्यवस्था भी है। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा वित्त वर्ष 2020-21 में 5.36 लाख करोड़ रुपये के जीएसडीपी के साथ सबसे तेजी से बढ़ती राज्य अर्थव्यवस्था के मामले में तीसरे स्थान पर है। वित्त वर्ष 2011-12 में राज्य की जीएसडीपी 2.97 लाख करोड़ रुपये थी।

End of Feed