Stone Pelting During Ram Navmi Shobha Yatra: गुजरात के वडोदरा में राम नवमी शोभा यात्रा के दौरान भारी हंगामा मच गया। यहां शोभा यात्रा के दौरान पथराव हो गया जिससे भगदड़ मच गई। पुलिस ने बताया कि हालात संभाल लिए गए हैं और फिलहाल यहां शांति बनी हुई है। बताया जा रहा है कि एक और जगह फतेहपुर में भी टकराव हुआ है।
वडोदरा में राम नवमी शोभा यात्रा के दौरान भारी हंगामा
दो गुटों में हुआ टकराव
वडोदरा पुलिस ने कहा कि सिटी थाना क्षेत्र में एक मस्जिद के सामने दो गुटों के बीच टकराव हुआ था। उन्होंने कहा कि मस्जिद के सामने से जब यात्रा निकल रही थी तब कुछ लोग जमा हो गए थे लेकिन उन्हें समझाकर वापस भेज दिया गया। अब इलाके में शांति है, शोभा यात्रा आगे निकल चुकी है।
#WATCH | Gujarat: Ruckus during another 'Rama Navami Shobha Yatra' in Vadodara. The incident occurred today in Fate… t.co/JAqZlR8aTv
— ANI (@ANI) Mar 30, 2023
बता दें कि आज राम नवमी है और देश के कई हिस्सों में शोभा यात्रा निकाली गई। लेकिन वडोदरा के अलावा कहीं से कोई अप्रिय घटना का समाचार नहीं आया है। यहां पुलिस खास एहतियात बरत रही है।
