देश

Gujarat Shocker: गुजरात में महिला पंचायत सदस्य पर हमला, बाल काटे गए, प्रेम प्रसंग' का मामला!

Gujarat Panchayat Member Beaten: गुजरात के तापी जिले में एक महिला तालुका पंचायत सदस्य पर लोगों के एक समूह ने हमला किया और उसके बाल काट दिए।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Gujarat Panchayat Member Beaten: गुजरात के तापी जिले में कथित प्रेम संबंध को लेकर एक महिला तालुका पंचायत सदस्य की कुछ लोगों ने पिटाई की और उसके बाल काट दिए। पुलिस ने इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।सोनगढ़ तालुका पंचायत की उर्मिला गामित पर शनिवार शाम एक महिला और तीन पुरुषों ने हमला किया तथा हॉकी स्टिक से उसकी पिटाई की। सोनगढ़ थाने के अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने उसके बाल भी काट दिए।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, महिला को सार्वजनिक स्थान पर उस समय निशाना बनाया गया जब वह अपनी बेटी के साथ दोपहिया वाहन से घर जा रही थी। हमलावरों में से एक शोभना गामित ने उर्मिला पर उसके पति के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया।

उन्होंने बताया कि शोभना के साथ आए लोगों, जिनमें उसका बेटा भी शामिल था, ने उर्मिला को हॉकी स्टिक से पीटा जिससे उसके बाएं हाथ की हड्डी टूट गई और कमर तथा सिर में चोटें आईं। पुलिस ने दर्ज मामले के आधार पर कहा कि हमलावरों ने उसका सोने का पेंडेंट भी छीन लिया और भाग गए। उर्मिला को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि उसकी शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'सीना दबाना, सलवार खींचना' रेप की कोशिश नहीं'...पटना हाई कोर्ट के फैसले पर भड़का सुप्रीम कोर्ट

'सीना दबाना, सलवार खींचना' रेप की कोशिश नहीं'...पटना हाई कोर्ट के फैसले पर भड़का सुप्रीम कोर्ट

आज की ताजा खबर, 16 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: 'जय जगन्नाथ'...पुरी में विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा शुरू...कांग्रेस संसदीय कमेटी की बैठक आज, सोनम वांगचुक के आमरण अनशन का 19वां दिन

आज की ताजा खबर, 16 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: 'जय जगन्नाथ'...पुरी में विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा शुरू...कांग्रेस संसदीय कमेटी की बैठक आज, सोनम वांगचुक के आमरण अनशन का 19वां दिन

नए नियम लागू होने से ठीक पहले तिरुपति मंदिर में टूटा रिकॉर्ड; एक ही दिन में श्रद्धालुओं ने दान किए 97 करोड़ रुपये

नए नियम लागू होने से ठीक पहले तिरुपति मंदिर में टूटा रिकॉर्ड; एक ही दिन में श्रद्धालुओं ने दान किए 97 करोड़ रुपये

पुरी और अहमदाबाद सहित देशभर में आज से भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी बधाई

पुरी और अहमदाबाद सहित देशभर में आज से भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी बधाई

'वांगचुक को कुछ हुआ तो जिम्मेदार होगी केंद्र सरकार': TMC नेता साकेत गोखले का धर्मेंद्र प्रधान को पत्र, बातचीत शुरू करने की मांग

'वांगचुक को कुछ हुआ तो जिम्मेदार होगी केंद्र सरकार': TMC नेता साकेत गोखले का धर्मेंद्र प्रधान को पत्र, बातचीत शुरू करने की मांग