गुजरात HC से केजरीवाल को झटका, पीएम मोदी डिग्री मामले में याचिका हुई खारिज

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 9, 2023, 03:01 PM IST

केजरीवाल को पीएम मोदी की मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री के बारे में जानकारी प्रदान करने के सीआईसी के आदेश को रद्द करते हुए अदालत ने केजरीवाल पर 25,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया था।

PM Modi Degree Row: गुजरात हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री के बारे में जानकारी प्रदान करने संबंधी सीआईसी के निर्देश को रद्द करने के अदालत के आदेश को चुनौती दी गई थी। मार्च में हाई कोर्ट के जस्टिस बीरेन वैष्णव ने सीआईसी के आदेश के खिलाफ गुजरात विश्वविद्यालय को अपील की अनुमति दी थी।

Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल पर लगा था 25 हजार जुर्माना

केजरीवाल को पीएम मोदी की मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री के बारे में जानकारी प्रदान करने के सीआईसी के आदेश को रद्द करते हुए अदालत ने केजरीवाल पर 25,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया था। केजरीवाल द्वारा अपनी समीक्षा याचिका में उठाए गए प्रमुख तर्कों में से एक यह भी था कि पीएम मोदी की डिग्री ऑनलाइन उपलब्ध होने के गुजरात विश्वविद्यालय के दावे के विपरीत विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं थी।

End of Feed