सभी जिलों में ‘सहकारी संस्थाओं के बीच सहकार’ पहल शुरू करेगी गुजरात सरकार

सहकारी संस्थाओं के बीच सहकार के पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत जून 2023 से जनवरी 2024 के बीच हुई थी। तब गुजरात के बनासकांठा और पंचमहल जिलों में इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • बनासकांठा और पंचमहल में पायलट प्रोजेक्ट सफल
  • जिला सहकारी बैंकों में 4 लाख से अधिक नए खातों खुले
  • 1700 से अधिक माइक्रो ATMs भी किए गए स्थापित

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली गुजरात सरकार ने बनासकांठा और पंचमहल में पायलट प्रोजेक्ट ‘सहकारी संस्थाओं के बीच सहकार’ की सफलता के बाद अब इसे राज्य के शेष सभी जिलों में लागू करने का महत्वपूर्ण निर्णय किया है। उल्लेखनीय है कि गुजरात सरकार की इस नई पहल के सफल प्रयोग से इन दोनों जिलों के जिला सहकारी बैंकों में सहकारी संस्थाओं और उनके सक्रिय सदस्यों द्वारा 4 लाख से अधिक नए खाते खोले गए, जिसके परिणामस्वरूप सहकारी बैंकों में जमा राशि में 966 करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि हो गई है।

End of Feed