Rajkot Latest News: गुजरात में राजकोट शहर के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (27 जुलाई, 2023) को एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। उन्होंने इसके उद्घाटन के बाद अधिकारियों से इसके तकनीकी पहलुओं को जाना समझा, जबकि पीएम ने अक्टूबर 2017 में इस हवाई अड्डे का शिलान्यास किया था। उन्होंने कहा- आज जब देश आगे बढ़ रहा है तो कुछ लोगों को परेशानी हो रही है। आज कल इन भ्रष्टाचारियों और परिवारवादियों ने अपनी जमात का नाम बदल दिया। चेहरे वही पुराने हैं, पाप भी पुराने हैं, तौर-तरीके और इरादे वही हैं...बस नाम बदल दिया है।
यह राज्य का पहला ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा है और इसे 1,405 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।
