
Gujarat Election 2022 AAP CM Candidate Updates: ईसूदान गढ़वी होंगे AAP के सीएम पद के उम्मीदवार, केजरीवाल ने किया ऐलान
Gujarat Election 2022 AAP CM Candidate Name, Arvind Kejriwal Press Conference LIVE Updates:आम आदमी पार्टी (आप) गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपने मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान करने वाली है। आम आदमी पार्टी अपने उसी मास्टरस्ट्रोक को दोहराने की संभावना है, जिसने पंजाब में उसके लिए अच्छा काम किया। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, सीएम पद के लिए इसुदान गढ़वी और गोपाल इटालिया के बीच मुकाबला है। पार्टी ने 6357000360 नंबर साझा कर सीएम उम्मीदवार चुनने के लिए जनता की राय मांगी थी। केजरीवाल ने कहा, 'इस नंबर पर आप एसएमएस कर सकते हैं या व्हाट्सएप संदेश भेज सकते हैं या Voice Message भेज सकते हैं। आप aapnocm@gmail.com पर ईमेल भी कर सकते हैं', जानिए केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़े अपडेट्स-