दिल्ली के GTB अस्पताल में बड़ा हादसा: मरीज पर गिरा सीलिंग फैन, मौत के बाद परिजनों का हंगामा

दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में 42 वर्षीय मरीज पर सीलिंग फैन गिर गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने हादसे को मौत की वजह बताया, जबकि अस्पताल प्रशासन का दावा है कि मरीज पहले से गंभीर बीमारियों से जूझ रहा था। मामले की जांच जारी है।

दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल से एक गंभीर मामला सामने आया है। हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान एक 42 वर्षीय मरीज के ऊपर अचानक सीलिंग फैन गिर गया। घटना के बाद मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने हादसे को मौत की वजह बताया है। वहीं अस्पताल प्रशासन का दावा है कि मरीज पहले से ही गंभीर बीमारियों से पीड़ित था, जिस कारण उसकी मौत हुई। फिलहाल मौत की वजह को लेकर जांच की जा रही है। लेकिन इस हादसे ने सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

GTB Hospital

GTB अस्पताल में मरीज पर गिरा सीलिंग फैन

इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान गिरा पंखा

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 9:30 बजे जीटीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड नंबर-27 में 42 वर्षीय मोहम्मद अकबर भर्ती था। बताया जा रहा है कि छत से सीलिंग फैन अचानक टूटकर गिर पड़ा। घटना के समय वार्ड में डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ भी मौजूद थे। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पंखा सीधे मोहम्मद अकबर के ऊपर गिरा, जिससे उसकी हालत और गंभीर हो गई। घटना के कुछ ही देर बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार का कहना है कि अगर अस्पताल में समय-समय पर रखरखाव और सुरक्षा जांच की जाती, तो यह हादसा टल सकता था।

End of Feed