SpaDex की सफलता के बाद अब ISRO की नजरें नए मिशन पर, श्रीहरिकोटा से होगा 100वां लॉन्च

आगामी मिशन के बारे में इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि 2025 में हमारे पास कई मिशन हैं। शुरुआत करने के लिए हमारे पास जनवरी के महीने में NVS-02 को लॉन्च करने वाला जीएसएलवी का मिशन है।

GSLV Mission To mark 100th Launch: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि इसरो जनवरी 2025 में जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (GSLV) के जरिए एनवीएस-02 उपग्रह के प्रक्षेपण की तैयारी कर रहा है। इसरो प्रमुख ने सोमवार को कहा कि यह मिशन आगामी वर्ष में पूरे किए जाने वाले कई मिशनों में से एक है। जीएसएलवी प्रक्षेपण इसरो के 100वें मिशन को चिह्नित करेगा।

ISRO mission

ISRO का नया मिशन

2025 में इसरो के पास कई मिशन

आगामी मिशन के बारे में इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि 2025 में हमारे पास कई मिशन हैं। शुरुआत करने के लिए हमारे पास जनवरी के महीने में NVS-02 को लॉन्च करने वाला जीएसएलवी का मिशन है। 29 मई, 2023 को GSLV-F12 रॉकेट ने 2,232 किलोग्राम वजन वाले NVS-01 उपग्रह को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (GTO) में सफलतापूर्वक लॉन्च किया था।

End of Feed