इंफाल: मणिपुर की राजधानी इंफाल के हप्ता कांगजीबंग में शनिवार को एक फैशन शो के नजदीक ग्रेनेड ब्लास्ट हो गया। इस फैशन शो में अभिनेत्री सनी लियोनी (Sunny Leone) हिस्सा लेने वाली थीं। पुलिस ने यह जानकारी दी है।
सनी लियोनी के फैशन शो के पास ब्लास्ट
पुलिस ने कहा कि किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। विस्फोट के पीछे अंडरग्राउंड आतंकवादियों का हाथ होने का संदेह है। धमाका रविवार के फैशन शो के आयोजन स्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर हुआ है।
अभी तक किसी उग्रवादी संगठन या व्यक्ति ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पोरोमपत थाने में मामला दर्ज किया गया है। मणिपुर के हथकरघा, खादी उत्पादों और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए फैशन शो की योजना बनाई गई थी।
अधिकारी ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विस्फोट में आईईडी का इस्तेमाल किया गया या ग्रेनेड का। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी भी उग्रवादी संगठन ने इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है।
