दिल्ली-NCR में बिगड़ी हवा की सेहत तो फिर से लागू हुई GRAP-1 की पाबंदी, इन कामों पर लगी रोक; विभागों को दिए गए निर्देश

दिल्ली-एनसीआर की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है। आज राजधानी और आसपास के इलाकों में एक्यूआई 226 ('खराब'श्रेणी)में दर्ज किया गया। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली-NCR में ग्रैप-1 लागू कर दिया गया है।

दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए Commission for Air Quality Management (CAQM) ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का Stage-1 लागू कर दिया है। 16 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के मुताबिक राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खराब श्रेणी में पहुंच गया है,जिसके चलते प्रदूषण को बढ़ने से रोकने के लिए शुरुआती स्तर की सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Delhi GRAP 1

दिल्ली में ग्रैप-1 लागू

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रतिकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण दिल्ली के एक्यूआई में वृद्धि का रुख दिख रहा है और आज यह 226 ('खराब'श्रेणी) दर्ज किया गया। इसके अलावा आईएमडी और आईआईटीएम ने भी एक्यूआई के अगले दो दिनों में 'खराब'श्रेणी में रहने का अनुमान लगाया है। ऐसे में सीएक्यूएम की उप-समिति ने पूरे एनसीआर में मौजूदा जीआरएपी के प्रथम चरण (’खराब’ वायु गुणवत्ता) के तहत सभी कार्रवाइयों को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्णय लिया है।

End of Feed