देश

दिल्ली-NCR में बिगड़ी हवा की सेहत तो फिर से लागू हुई GRAP-1 की पाबंदी, इन कामों पर लगी रोक; विभागों को दिए गए निर्देश

दिल्ली-एनसीआर की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है। आज राजधानी और आसपास के इलाकों में एक्यूआई 226 ('खराब'श्रेणी)में दर्ज किया गया। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली-NCR में ग्रैप-1 लागू कर दिया गया है।

Image

दिल्ली में ग्रैप-1 लागू

दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए Commission for Air Quality Management (CAQM) ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का Stage-1 लागू कर दिया है। 16 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के मुताबिक राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खराब श्रेणी में पहुंच गया है,जिसके चलते प्रदूषण को बढ़ने से रोकने के लिए शुरुआती स्तर की सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रतिकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण दिल्ली के एक्यूआई में वृद्धि का रुख दिख रहा है और आज यह 226 ('खराब'श्रेणी) दर्ज किया गया। इसके अलावा आईएमडी और आईआईटीएम ने भी एक्यूआई के अगले दो दिनों में 'खराब'श्रेणी में रहने का अनुमान लगाया है। ऐसे में सीएक्यूएम की उप-समिति ने पूरे एनसीआर में मौजूदा जीआरएपी के प्रथम चरण (’खराब’ वायु गुणवत्ता) के तहत सभी कार्रवाइयों को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्णय लिया है।

GRAP क्या है?

ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) प्रदूषण बढ़ने पर लागू होने वाला चरणबद्ध आपातकालीन प्लान है। इसमें चार चरण होते हैं Stage-1 (Poor),Stage-2 (Very Poor), Stage-3 (Severe) और Stage-4 (Severe+) और हर चरण में प्रतिबंध और सख्ती बढ़ती जाती है। गौरतलब है कि ग्रैप का पहला चरण उस स्थिति में लागू किया जाता है जब एक्यूआई का स्तर'खराब'श्रेणी में पहुंच जाता है।

GRAP Stage-1 में क्या-क्या नियम लागू होते हैं?

Stage-1 में प्रदूषण को बढ़ने से रोकने के लिए शुरुआती नियंत्रण उपाय लागू किए जाते हैं, जैसे:

  • सड़कों पर पानी का छिड़काव और डस्ट कंट्रोल बढ़ाया जाता है
  • निर्माण स्थलों पर एंटी-स्मॉग गन और धूल रोकने के उपाय अनिवार्य
  • खुले में कूड़ा,पत्ते या बायोमास जलाने पर सख्त रोक
  • लैंडफिल साइट्स पर आग लगने की घटनाओं पर कड़ी निगरानी
  • प्रदूषण फैलाने वाले गैर-अनुपालन उद्योगों पर कार्रवाई
  • सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों में डस्ट सप्रेशन अनिवार्य

इन दौरान CAQM ने नगर निगमों को सफाई और मैकेनिकल रोड स्वीपिंग तेज करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान प्रदूषण स्रोतों की सघन निगरानी और निरीक्षण करने को भी कहा है। ये सभी उपाय Stage-1 के तहत लागू किए जाते हैं ताकि AQI और खराब होने से रोका जा सके।

लोगों के लिए क्या सलाह?

  • निजी वाहन कम इस्तेमाल करें
  • कूड़ा या पत्ते न जलाएं
  • निर्माण स्थल ढककर रखें
  • मास्क का इस्तेमाल करें
  • सार्वजनिक परिवहन अपनाएं

दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए प्रशासन ने GRAP Stage-1 लागू कर शुरुआती स्तर पर सख्ती शुरू कर दी है। फिलहाल यह एहतियाती कदम है, लेकिन यदि AQI और बिगड़ता है तो Stage-2 और आगे के चरण भी लागू किए जा सकते हैं।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article