आगरा में बनेगा छत्रपति शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक, फडणवीस सरकार ने जारी किया शासनादेश

Chhatrapati Shivaji Maharaj: उत्तर प्रदेश के आगरा में जिस जगह पर औरंगजेब ने छत्रपति शिवाजी महाराज को नजर बंद किया वहां छत्रपति शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक बनेगा। जानकारी के अनुसार ये स्मारक वहां बनाया जाएगा जहां औरंगजेब ने छत्रपति शिवाजी महाराज को नजरबंद किया था।

Chhatrapati Shivaji Maharaj: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की सरकार उत्तर प्रदेश के आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक बनाने जा रही है। जानकारी के अनुसार ये स्मारक वहां बनाया जाएगा जहां औरंगजेब ने छत्रपति शिवाजी महाराज को नजरबंद किया था। इसे लेकर महाराष्ट्र सरकार ने शासनादेश भी जारी कर दिया है। आपको बता दें कि इसे लेकर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पहले ही अपनी इच्छा जताई थी, जो अब पूरी होने जा रही है। बीते दिनों एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि आगरा में जिस जगह पर छत्रपति शिवाजी महाराज को नजर बंद किया गया था वहां छत्रपति का एक भव्य स्मारक बनना चाहिए।

CM Devendra Fadnavis- Chhatrapati Shivaji Maharaj

देवेंद्र फडणवीस की सरकार उत्तर प्रदेश के आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज का बनाएगी भव्य स्मारक

महाराष्ट्र सरकार स्मारक के लिए जारी करेगी निधि

जारी किए गए GR में बताया गया है कि मुगलों द्वारा शिवाजी महाराज को कैद किया गया लेकिन वे अपनी बुद्धिमत्ता और चातुर्य से क़ैद से निकलकर वापस महाराष्ट्र लौटे। महाराष्ट्र के लोग जब उस जगह का दौरा करते हैं तो उन्हें कोई भी स्मारक या प्रतीक नजर नहीं आता। GR में कहा गया है कि छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र के लिए आराध्य देवता है। राज्य के पर्यटन विभाग की तरफ से इस परियोजना के लिए आवश्यक निधि आवंटित की जाएगी।

End of Feed